फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क हादसों में युवक और बुजुर्ग की गई जान

Sun, 26 May 2024 04:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अलग-अलग जगहों पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक व एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पहले मामले में गांव सिंगवाल निवासी राहुल बनवाला ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि वह इस समय सेक्टर 19 पार्ट-1 कैथल में रहता है और सरकारी स्कूल फरल में अध्यापक है। 24 मई को उसके 60 वर्षीय पिता धूप सिंह अपने निजी काम से कलायत गए थे। सुबह करीब 11 बजे जब वे वापस बस अड्डा कैथल पर पहुंचे और बस स्टैंड से बाहर निकल रहे थे तो एक बस चालक ने उसके पिता धूप सिंह के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। उसके पिता के पेट पर से बस का अगला टायर निकल गया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी बस चालक अपनी बस को भगा ले गया। गंभीर हालत वह पिता को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। चंडीगढ़ में पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। जांच अधिकारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में चीका निवासी श्याम लाल ने पुलिस को शिकायत दी कि वह वार्ड नंबर 17 हंसनगर में रहता है। 23 मई को रात करीब साढ़े आठ बजे उसका छोटा भाई करीब 30 वर्षीय संजू बाइक पर चीका-पिहोवा रोड पर जा रहा था। जब वह शहर के कन्या कॉलेज के नजदीक पहुंचा तो अज्ञात वाहन चालक ने उसके भाई को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वे इलाज के लिए उसे अस्पताल लेकर गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें