फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवक पर घर आई 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजौंद थाना क्षेत्र में युवक ने घर पर आई एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी युवक की मां भी घर पर थी। आरोपी युवक युवती को अलग कमरे में ले गया और गलत काम किया।
विज्ञापन

पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने मां-बेटे पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह 19 जुलाई को आरोपी के घर कुछ काम से गई थी तो आरोपी अज्जु उसे कमरे में ले गया और उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान युवक की मां भी घर पर ही थी। पुलिस अनुसार, दोनों परिवारों के बीच पूर्व में व्यावसायिक संबंध थे और वे मिलकर सब्जी की दुकान चलाते थे।
हालांकि बाद में दुकान के संचालन और लेन-देन का विवाद उत्पन्न हो गया था। इसके कारण दोनों परिवार अलग हो गए थे। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। राजौंद थाना के एसआई सतीश ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी मां-बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें