फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कांगथली से 1 किलो 125 ग्राम गांजा सहित नशा तस्कर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एंटी नारकोटिक सेल कैथल की ओर से कांगथली से एक नशा तस्कर को 1 किलो 125 ग्राम गांजा फूल-पत्ती सहित काबू किया गया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि एएसआई जसमेर सिंह की टीम अपराधों की रोकथाम और गश्त के दौरान गांव कांगथली क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली की डेरा राये सिख, गांव कांगथली निवासी मंजीत सिंह काफी समय से गांजा बेचने का अवैध कारोबार करता है और इस समय गांव कांगथली से गांव सौथा जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास किसी ग्राहक को गांजा सप्लाई करने के लिए खड़ा है। पुलिस टीम ने गांव कांगथली से गांव सौथा जाने वाले मार्ग पर दबिश संदिग्ध मंजीत को काबू कर लिया। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी सुशील प्रकाश के समक्ष ली गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में एक पॉलीथिन से 1 किलो 125 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सीवन में प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें