फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दीन दयाल लक्ष्मी योजना से महिलाएं होंगी लाभान्वित ः लीलाराम

Fri, 26 Sep 2025 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल

सार

कैथल में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत सैंकड़ों महिलाओं ने पंजीकरण कराया। जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में हेल्प डेस्क और स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए गए। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
विज्ञापन
21  जिला स्तरीय कार्यक्रम में द्वीप प्रज्ज्वल उपरांत पुष्प अर्पित करती भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना महिला सशक्तीकरण और आर्थिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।

जिला नागरिक अस्पताल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम भाजपाइयों ने सरकार की शान की कसीदे पढ़े। भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने स्वास्थ्य जांच शिविर और महिलाओं के पंजीकरण के लिए लगाए गए हेल्प डेस्क का अवलोकन किया और कहा कि वर्तमान सरकार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले 11 साल में देश और प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा और पेंशन जैसी सुविधाओं में काफी बदलाव आया है। कैथल में एक हजार करोड़ रुपये लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है, जो स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और युवाओं को रोजगार देने में मदद करेगा। प्रदेश में महिलाओं की उच्च शिक्षा के लिए कई कॉलेज खोले गए हैं।

इस मौके पर पूर्व विधायक लीलाराम ने बताया कि योजना के पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी ऐप’ लॉन्च किया गया है। पात्र महिलाओं का पंजीकरण जारी है और नवंबर से उन्हें हर माह 2,100 रुपये मिलेंगे।

कार्यक्रम में पंचायत समिति चेयरमैन, जिला प्रशासन के अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

पंजीकरण करवाने वाली प्रथम चार महिलाओं का सम्मान

जिला नागरिक अस्पताल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में पंजीकरण के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए थे, जहां सैंकड़ों महिलाओं का मौके पर ही पंजीकररण किया गया है। इस मौके पर पंजीकरण करवाने वाली प्रथम चार महिलाएं जिनमें पाडला निवासी मुकेश, देवबन निवासी ममता, मानस निवासी पूनम व रिमा को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सैंकड़ों महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई।
लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन

n
अप्लाई करने के लिए मोबाइल में लाडो लक्ष्मी योजना ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और ओटीपी से वेरिफाई करना होगा। अब जिस महिला के नाम से फॉर्म भरना है. उसकी पूरी डिटेल दर्ज करनी होगी।

n
इसके बाद घर का एड्रेस और परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी सही दर्ज करनी होगी। फिर परिवार की एनुअल इनकम डिटेल देनी होगी. उसके बाद बैंक अकाउंट की जानकारी दर्ज करें. आखिरी में मोबाइल से लाइव फोटो क्लिक करके फॉर्म सबमिट कर दें।
विज्ञापन

इन दस्तावेज की होगी जरूरूत
n
हरियाणा का स्थायी निवासी प्रमाणपत्र

n
आधार व परिवार पहचान पत्र से लिंक मोबाइल नंबर

n
परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड

n
विवाहित महिला के ससुराल के सभी सदस्यों के आधार कार्ड

n
बिजली बिल का कनेक्शन नंबर

n एचकेआरएन रजिस्ट्रेशन नंबर (यदि बेरोजगार हो)

n
परिवार के सभी सदस्यों के नाम पर रजिस्टर्ड वाहनों का विवरण

n
महिला के नाम पर रजिस्टर्ड बैंक खाता विवरण

21  जिला स्तरीय कार्यक्रम में द्वीप प्रज्ज्वल उपरांत पुष्प अर्पित करती भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें