फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: सीएम के गोद लिए क्योड़क गांव में महिलाओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, हिसार-चंडीगढ़ रोड जाम किया

Wed, 13 Sep 2023 12:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

कैथल में प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है उनका गांव वैसे तो जगमग योजना शामिल है, लेकिन यहां पर पूरा दिन बिजली गुल रहती है। जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर क्योड़क चौकी से पुलिस पहुंची। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन
महिलाओं का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के गोद लिए गांव क्योड़क में बिजली बिल अधिक आने के विरोध में ग्रामीण महिलाओं ने हिसार चंडीगढ़ हाइवे पर जाम लगा दिया। महिलाओं की तरफ से लगाए गए जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। महिलाओं का कहना है कि गांव को वैसे तो मुख्यमंत्री ने गोद लिया है, लेकिन यहां पर सुविधाएं शून्य है। महिलाओं का कहना है उनका गांव वैसे तो जगमग योजना शामिल है, लेकिन यहां पर पूरा दिन बिजली गुल रहती है। जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर क्योड़क चौकी से पुलिस पहुंची। 

विज्ञापन


महिला सुमन, सुनीता, रीना, सीमा व अन्य ने कहा कि अधिक बिजली आने पर वह निगम के अधिकारियों के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। अधिकारियों की तरफ से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इस कारण ही उन्होंने जाम लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें