फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बैंक मैनेजर बनकर महिला से 2.87 लाख रुपये ठगे

Sat, 17 Jan 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। खुद को बैंक मैनेजर बताकर अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला से वॉट्सएप के जरिए खाते की जानकारी भरवाकर 2 लाख 87 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन ढांड रोड, कैथल निवासी प्रेमलता ने बताया कि उसका भारतीय स्टेट बैंक, मिनी सचिवालय कैथल में खाता है, जिसमें उसका मोबाइल नंबर पंजीकृत है। 27 दिसंबर को उसने अपने खाते की जानकारी लेने के लिए गूगल पर एसबीआई कस्टमर केयर नंबर सर्च किया, लेकिन वहां कोई अधिकृत नंबर नहीं मिला। इसके बाद मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई।

कॉलर ने खुद को भारतीय स्टेट बैंक मिनी सचिवालय कैथल का अधिकारी बताते

हुए कहा कि वह बैंक मैनेजर बोल रहा है। इस पर प्रेमलता ने उससे अपने खाते की राशि चेक कराने की बात कही।

वॉट्सऐप पर भेजा गया लिंक ः पीड़िता के अनुसार आरोपी ने बातचीत के दौरान उससे कहा कि वह वॉट्सऐप पर उसे एक लिंक भेज रहा है। कुछ देर बाद उसके वॉट्सऐप पर लिंक आया, जो अपने आप ओपन नहीं हुआ। इसके बाद आरोपी ने वॉट्सऐप कॉल कर लिंक खुलवाया और खाते की जानकारी भरवा ली। फिर आरोपी ने कहा कि कुछ समय बाद खाते से संबंधित मैसेज आ जाएगा और फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक जाकर खुला ठगी का मामला ः पीड़िता ने बताया कि उसके मोबाइल पर कोई मैसेज नहीं आया। 30 दिसंबर को जब वह बैंक पहुंची और खाते की जानकारी ली, तो बैंक मैनेजर ने बताया कि 27 दिसंबर को उसके खाते से 2 लाख 87 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी नेट बैंकिंग का एक्सेस लेकर यह धोखाधड़ी की। पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसके खाते से निकाली गई राशि वापस दिलवाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें