फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर प्रेमी संग मिलकर हत्या का आरोप, जाम

विज्ञापन
चौक पर रखे अपने भाई के शव देखकर विलाप करती बहन को दिलासा देतीं ग्रामीण महिलाएं। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। गांव भैणी माजरा निवासी युवक की मौत से नाराज परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर करनाल मार्ग स्थित छोटू राम चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि युवक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलाकर उसे जहर पिला दिया था। करीब चार घंटे तक चले प्रदर्शन से राहगीर फंसे रहे। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी रविंद्र सांगवान, डीएसपी विवेक चौधरी, ट्रैफिक एसएचओ रमेश चंद्र पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे।
विज्ञापन

इसके बाद चार व्यक्ति एसपी से कार्यालय में मिलने पहुंचे। एसपी मकसूद अहमद के सामने मांग रखी यदि कल तक पुलिस आरोपियों को पकड़ने का पक्का आश्वासन दे तभी वे शव को उठाएंगे। इस पर एसपी ने कहा कि पुलिस की टीमें पहले ही आरोपियों की तलाश कर रही है। पूरा प्रयास करेंगे कि कल तक आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
इस पर परिजनों ने कहा कि वे आज शव का पोस्टमार्टम करवा लेंगे। साथ ही चेतावनी भी दी यदि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी तो वे डी-फ्रिज में शव को रखकर पुन: इसी चौक पर जाम लगा देंगे। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने समय पर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। इस कारण आरोपी फरार हो गए हैं। यह भी आरोप लगाया कि पुलिस मुख्य आरोपी के भाई का नाम एफआईआर में दर्ज नहीं कर रही है। इससे भी परिजनों में रोष है। ग्रामीणों का कहना था कि महिला की एक बेटी की शादी हो चुकी है और दो बच्चे छोटे हैं।
विज्ञापन

मरने से पहले मृतक सुभाष का पुलिस को दिया बयान
शाह अस्पताल में उपचाराधीन गांव भैणी के सुभाष (37) ने मरने से पहले पुलिस को बयान दिया था। उसने बताया था कि वह खेती का काम करता है। उसकी पत्नी संतोष चार अगस्त 2022 को गांव गुलहाड़ी निवासी जोगिंद्र के साथ चली गई थी। बयान के आधार पर पुलिस ने सदर थाना में केस दर्ज कर लिया है। उसने शिकायत में बताया था कि 12 सितंबर को उसकी पत्नी संतोष कैथल न्यायालय में पेशी पर आई थी और उसके साथ जोगिंद्र भी था।
जोगिंद्र से वहां पर बातचीत की तो वह बोला कि उन्होंने कैथल में ही कमरा लिया हुआ है, वे उसके साथ कमरे पर चलें। वहां बैठकर बातचीत करते हैं और बाद में वह संतोष को साथ भेज देगा। इसके बाद सुभाष उनके साथ चला गया। उसने पानी मांगा तो आरोपियों ने पानी में ही कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया। वहां से वह घर आ गया और तभी उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। बाद में उसे उसके भाई ने अस्पताल में दाखिल करवाया। सदर थाना पुलिस ने शिकायत पर संतोष व जोगिंद्र के खिलाफ धारा 328, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन बुधवार को सुभाष की इलाज के दौरान मौत हो गई।
एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस की छापामार कार्रवाई जारी है। कार्रवाई के दौरान अन्य धाराएं भी मामले में जोड़ ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें