फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलगता रहा डंपिंग यार्ड, आसमान में धुएं का गुबार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कचरा डंपिंग यार्ड में कूड़े में आग लगने का मामले में बुधवार को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आग लगने को लेकर जानकारी प्राप्त की है। यहां पर बुधवार को भी आग लगी मिली और धुएं का गुब्बार उठ रहा था। आग लगने की सूचना मिलने के बाद तुरंत ही दमकल विभाग की गाड़ी को मौके पर बुलाकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

इस मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से नगर परिषद के अधिकारियों ने स्थिति को जानकारी प्राप्त की है। दौरा करने के बाद कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक ने बताया कि आग किसी भी व्यक्ति की तरफ से नहीं लगाई गई। डंपिंग यार्ड में कूड़ा पुराना होने के कारण मिथैन गैस बन गई थी। जिस कारण ही आग लगी है। इस आग को दमकल विभाग की गाड़ी मंगवकर बुझाना शुरू करवा दिया है।
इस मामले में प्रदूषण नियंत्रण विभाग के एसडीओ विकास हुड्डा ने बताया कि कचरे में आग लगने को लेकर नगर परिषद से जानकारी मांगी गई है, लेकिन इसमें अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आग किसी व्यक्ति की तरफ से लगाई गई है। नगर परिषद के अधिकारियों को इसको लेकर सचेत किया गया है।
विज्ञापन

यह था मामला
विदित रहे कि मंगलवार सुबह के समय कचरे में आग लग गई थी। हालांकि इस आग को लेकर यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि यह आग स्वयं लगी है या किसी की तरफ से लगाई गई है। वहीं, दमकल विभाग के कर्मचारियों का भी यह कहना था कि आग एक दिन नहीं, बल्कि तीन से चार दिन पुरानी थी। अब आग लगाने के कारणों को लेकर नगर परिषद और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें