फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नप के एक्सईएन सीट पर नहीं मिले तो पार्षद ने वीडियो बनाया

विज्ञापन
खाली कुर्सी का वीडियो बनाते पार्षद। सोशल मीडिया।
विज्ञापन
कैथल। पार्षद मोहनलाल शर्मा ने नगर परिषद में एक्सईएन की खाली पड़ी कुर्सी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पार्षद का आरोप है कि अधिकारी कभी भी सीट पर नहीं मिलते और न ही काम करते हैं। उन्होंने कहा कि शहर में बेसहारा पशुओं की भरमार है और अधिकारी बार-बार निवेदन के बाद भी टेंडर लगाने के बजाय इसको ठंडे बस्ते में डालने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर परिषद में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और पहले ही कई अधिकारी जांच के घेरे में हैं लेकिन उसके बावजूद अधिकारी गंभीर नहीं हैं। मजबूरी में उन्होंने यह वीडियो बनाया है, ताकि सच्चाई आम जनता के सामने लाई जा सके। आम जनता समस्याओं के लिए पार्षदों से सवाल पूछती है और ऐसे में उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वे जनता को सच्चाई दिखाएं। हालांकि नगर परिषद के एक्सईएन पहले ही विवादों में हैं। जिला नगर आयुक्त कपिल शर्मा उन्हें कुछ दिन पहले नोटिस दे चुके हैं और उनकी कार्यप्रणाली को लेकर मुख्यालय को भी लिखा है। एक्सईएन पर बिना किसी कारण के नई प्रॉपर्टी आईडी को लेकर पोर्टल पर नो ड्यूज सर्टिफिकेट नहीं देने और बेवजह आपत्तियां लगाने के आरोप हैं।

खाली कुर्सी का वीडियो बनाते पार्षद। सोशल मीडिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें