फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बचपन बड़ी कार्यक्रम को लेकर दिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण

विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योजना की जानकारी देते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
राजौंद। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शहर के रश्मि एवं शबनम आंगनबाड़ी केंद्र में बचपन बड़ी कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें राजौंद, किठाना और कसान ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान विभाग की ओर से दिव्या ने बताया कि यह कार्यक्रम 0 से 3 वर्ष तक के बच्चों के समग्र विकास पर केंद्रित है। इसके तहत अभिभावकों के व्हाट्सएप पर नियमित रूप से बच्चों के लिए सीखने और खेल आधारित गतिविधियां भेजी जाएंगी, जिन्हें वे घर पर बच्चों के साथ कर सकेंगे। सुपरवाइजर सावित्री देवी ने कहा कि बच्चों के शुरुआती छह वर्ष उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए अभिभावकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। रॉकेट लर्निंग के प्रबंधक प्रतीक ने बताया कि कार्यक्रम के तहत अभिभावकों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर बच्चों के विकास संबंधी गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण के अंत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके कोड के अनुसार स्कैनर भी वितरित किए गए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योजना की जानकारी देते अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें