बारिश के दौरान घर को लौटती स्कूली छात्राएं। संवाद
गुहला-चीका। शनिवार दोपहर बाद हुई बारिश ने पिछले दो दिनों से पड़ रही तेज धूप, उमस और गर्मी से लोगों को राहत दिलाई। सुबह से चिलचिलाती धूप और उमस के कारण लोग गर्मी से बेहाल थे लेकिन दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया।
बारिश शुरू होते ही बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद लोगों ने राहत महसूस की। कई राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को बारिश से बचने के लिए दुकानों व अन्य स्थानों पर रुकना पड़ा, जबकि कुछ लोगों ने मौसम का आनंद लिया। स्कूलों की छुट्टी के समय बारिश होने से कई बच्चे भीगते हुए घर पहुंचे और बारिश का लुत्फ उठाते नजर आए। कृषि क्षेत्र के लिए भी यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है।
किसानों का कहना है कि धान की रोपाई के दौरान हुई बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहेगी। इससे सिंचाई की जरूरत कम होगी और डीजल व बिजली पर होने वाला खर्च भी घटेगा। जिन किसानों की धान की रोपाई अभी जारी है, उन्हें भी इस बारिश से काफी सुविधा मिलेगी।
बारिश के दौरान घर को लौटती स्कूली छात्राएं। संवाद