फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शहर में जलभराव, किसानों के चेहरे खिले

Tue, 26 Aug 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
27 कैथल। प्रताप गेट पर स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास बने तालाब का सड़क पर आया पानी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले में दो दिनों से बारिश का दौर लगातार जारी है। रविवार दोपहर से शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक रुक-रुक कर होती रही, जिससे जहां किसानों के चेहरे खिल उठे, वहीं शहर के निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिलेभर में 363 एमएम बारिश दर्ज हुई, जिसका औसत 60.5 एमएम रहा। सबसे अधिक वर्षा राजौंद और सीवन में 85-85 एमएम तथा सबसे कम पूंडरी में 38 एमएम रिकॉर्ड की गई। रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


आधे घंटे से अधिक समय तक चली बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं। स्कूली बच्चे, बाइक व साइकिल सवार लोग बारिश में भीगते हुए घरों की ओर जाते दिखाई दिए। उधर, डोगरा गेट, माता गेट, प्रताप गेट, अमरगढ़ गामड़ी और पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में डेढ़ से दो फीट तक पानी भरने से लोग परेशान हुए।

सोमवार रात को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय है, जिसके असर से राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अगले दो से तीन दिन तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।

बारिश से शहर की कई मुख्य सड़कों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित रहा। चुंगी रोड, प्यौदा बाईपास रोड, मॉडल टाउन, रेलवे अंडरपास सहित पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में पानी जमा होने से वाहन चालकों को भारी दिक्कत आई। कई जगहों पर दोपहिया वाहन बंद हो गए, जिन्हें लोग धक्का देकर बाहर निकालते नजर आए। गड्ढों से भरी सड़कों ने भी लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। बारिश से कई गलियों में भी पानी भर गया था।

पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से पश्चिमी उत्तरी राजस्थान पर एक चक्रवातीय क्षेत्र के बनने से बारिश तेज हुई। आगामी 26 अगस्त को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि 27 व 28 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, मुख्य समन्वयक, कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन


खंड में इतनी बारिश

राजौंद
85 एमएम

सीवन
85 एमएम

पूंडरी 38 एमएम

कलायत
56 एमएम

कैथल
57 एमएम

ढांड
42 एमएम

27 कैथल। प्रताप गेट पर स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास बने तालाब का सड़क पर आया पानी। संवाद

27 कैथल। प्रताप गेट पर स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास बने तालाब का सड़क पर आया पानी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें