फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भाणा में जलभराव से हालात बदतर, छात्राओं को मुश्किलें

Tue, 26 Aug 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
33 कैथल। गांव भाणा की मुख्य गली में जलभराव।
विज्ञापन
पूंडरी। भाणा में पानी निकासी की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले करीब 15 दिनों से गलियों में कई फीट तक पानी जमा हुआ है।
विज्ञापन


ग्रामीणों कुलदीप, प्रताप सिंह, माला राम, रामफल, रोहतास, सरवन सिंह, ईश्वर सिंह, सत्यवान, रिंकू, पोलू व डा. बबली का कहना है कि जलभराव इतना गहरा है कि घर से बाहर निकलना और वापस पहुंचना किसी जंग से कम नहीं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ रही है। बताया कि सबसे अधिक परेशानी तो स्कूली छात्राओं को हो रही है। गंदे पानी से गुजर कर जाने से कई बार स्कूल की वर्दी पर वाहनों की वजह से छीटें पड़ जाते हैं। जगह-जगह मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारी फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। इस समस्या को लेकर सरपंच व ग्रामीण विधायक सतपाल जाम्बा के कार्यालय मे जा चुके हैं। हालांकि विधायक से समाधान का आश्वासन दिया है लेकिन देखना यह होगा कि कितनी जल्दी विधायक संज्ञान लेंगे।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि पिछले पंद्रह दिन से हालात जस के तस हैं, गलियों में कई फीट पानी खड़ा है। जीना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों की जिला प्रशासन से मांग है कि तुरंत पानी निकासी की व्यवस्था की जाए, वरना हालात और बिगड़ जाएंगे। इस संबंध में जब बीडीपीओ सिमरन ने आश्वासन दिया कि गांव भाणा में पानी निकासी की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें