फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग प्लांट का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत में प्राचीन श्री कपिल मुनि सरोवर और राजकीय महिला कॉलेज के बीच काफी समय से लगे कचरे के ढेरों का जल्द निपटान होगा। इसके लिए नगर में एजेंसी ने कचरा निपटान के लिए वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया है। नगर पालिका चेयरपर्सन शशीबाला कौशिक ने नगर पालिका सचिव पवन कुमार, अभियंता अशोक कुमार व पार्षदों के साथ नारियल फोडक़र प्लांट की शुरूआत की।
विज्ञापन

पालिका अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि कचरा निपटान पर करीब एक करोड़ रुपये व्यय होंगे। इस बजट से लंबे अरसे से शहर वासियों के लिए परेशानी का सबब बने 29 हजार मिट्रिक टन कचरे का निस्तारण होगा। प्लांट की गतिविधि पर 24 घंटे निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। इससे शहरवासियों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें