फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उपराष्ट्रपति, सीएम के आगमन से ग्रामीण उत्साहित

Sun, 23 Apr 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जींद जिले से हाल ही में कैथल में शामिल किए गए गांव धनौरी में संत धन्ना भगत जयंती एक उत्सव में बदली हुई है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के स्वागत के लिए गांव के लोग जी-जान से जुटे हैं। गांव में पहुंचने पर ग्रामीण हरियाणवी संस्कृति की पहचान खंडके (पगड़ी) से दोनों अतिथिय का सम्मान करेंगे। वहीं स्मृति चिह्न के तौर पर संत धन्ना भगत की प्रतिमा भेंट की जाएगी।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार की संतों की जयंती सरकारी तौर पर मनाए जाने की नीति के तहत संत धन्ना भगत की जयंती भी सरकारी तौर पर मनाने का सरकार ने फैसला किया गया है। इसके सूत्रधार बने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला। बराला बीस साल पहले इस गांव स्थित धन्ना भगत के मंदिर में आए थे। पूरे प्रदेश में धन्ना भगत का सबसे बड़ा मंदिर इसी गांव में है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को इस बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें