फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: संत धन्ना भगत जयंती समारोह जयंती की तैयारी का डीसी ने लिया जायजा

Sun, 23 Apr 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। डीसी जगदीश शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ धनौरी का दौरा कर रविवार को होने वाले संत धन्ना भगत जयंती समारोह की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि समूचा समारोह क्षेत्र 12 सेक्टरों में बांटा गया है। इनमें अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समारोह स्थल पर मुख्य मंच के अलावा तीन मंच बनाए गए है। अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम के दृष्टिगत अलग से मंच बनाया गया है। इस मौके पर एमडी शुगर मिल ब्रह्म प्रकाश, सूचना जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के अतिरिक्त निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी, एसडीएम डॉ. संजय कुमार, एसडीएम कलायत देवेंद्र शर्मा, एसडीएम गुहला रोहित कुमार, सीटीएम गुलजार अहमद, एसपी जींद सुमित कुमार, एडीसी डॉ. बलप्रीत सिंह, डीडीपीओ कंवर दमन, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें