फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभात के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भडक़े परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अंबाला रोड पर स्थित एक कैफे में 31 जनवरी को मानस गांव निवासी युवक प्रभात की मौत के मामले में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और जांगड़ा समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। लघु सचिवालय में घुसने को लेकर पुलिस के साथ ग्रामीणों की जमकर धक्कामुक्की हुई। साथ ही लघु सचिवालय के दोनों प्रवेश द्वारों पर बैठकर प्रदर्शन किया। इसके चलते आवाजाही प्रभावित हुई। बाद में एसपी और डीसी ने लोगों को पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह प्रभात के परिजन और जांगड़ा समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्र होकर लघु सचिवालय पहुंचे। लोग लघु सचिवालय की ओर जाने वाली सड़क के दोनों तरफ बीचोबीच बैठ गए। इसके बाद ग्रामीणों ने गेट बंद कर लिया। दोनों तरफ सड़क पर बैठे होने के कारण लघु सचिवालय में लंबे समय तक आवाजाही बंद रही। ग्रामीणों का कहना था कि डीसी या एसपी उनका ज्ञापन लेने के लिए आए लेकिन वहां कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इसके बाद ग्रामीण सचिवालय के प्रवेश द्वार के सामने पहुंच गए। यहां लोगों और पुलिस के बीच लघु सचिवालय के प्रवेश द्वार पर जमकर धक्कामुक्की हुई। लोगों का आरोप था कि पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसके बाद डीसी प्रदीप दहिया, एसपी मकसूद अहमद सहित अन्य अधिकारियों ने डीसी कार्यालय में प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। इसके बाद लोग एसपी को ज्ञापन देकर चले गए।
31 जनवरी को ढांड रोड स्थित एक कैफे में मानस निवासी 22 वर्षीय प्रभात का शव मिला था। पुलिस ने इस मामले में मृतक के चाचा कुलदीप की शिकायत पर केस दर्ज किया था। सिविल लाइन थानाक्षेत्र में एक फरवरी को दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि प्रदर्शनकारियों से बातचीत की गई है। मामले की जांच सीआईए-टू पुलिस कर रही है। प्रभात की विसरा रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई है। रिपोर्ट आने के बाद मामले की कार्रवाई कराई जाएगी। डीएसपी रविंद्र सांगवान मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें