कैथल। चोर कलायत डीएसपी ऑफिस के बाहर से बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पिंजुपुरा निवासी सुरेश ने बताया कि 9 दिसंबर को कलायत डीएसपी ऑफिस में काम से आया था। बाइक ऑफिस के सामने खड़ी करके काम के लिए अंदर चला गया। जब वह बाहर आया तो वहां बाइक नहीं मिली। उसने अपने स्तर से आसपास बाइक की तलाश की लेकिन पता नहीं चला।