फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जाट आरक्षण आंदोलन के पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

Tue, 23 May 2023 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। वर्ष 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के पीड़ित 14 लोगों को अब मुआवजा दिया जाएगा। नगर परिषद ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले एक सप्ताह में यह राशि पीड़ितों को जारी कर दी जाएगी। यह मुआवजा सरकार की ओर से गठित आयोग की सिफारिश के आधार पर दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद से मिली जानकारी के अनुसार 14 लोगों की सूची जारी की है। इनमें कलायत निवासी राजकुमार, रोशन लाल, सुभाष, सूरत सिंह, पूंडरी निवासी दर्शन कुमार, कलायत निवासी जगमेल, सुरेश कुमार, अजमेर सिंह शीशपाल, रविंद्र कुमार, कैथल निवासी हरिकेश सैनी आदि शामिल हैं। इन्हें 50 हजार से चार लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार जिन लोगों को मुआवजा दिया जाना है, उनके लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई करके एक सप्ताह में यह राशि जारी कर दी जाएगी। विदित रहे कि 2016 में हुए उपद्रव में कैथल, कलायत व पूंडरी में व्यापक स्तर पर हिंसा हुई थी, जिसमें कई संस्थानों को आग के हवाले कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें