फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गीतांशी हेड गर्ल, आदित हेड ब्वॉय बने

Tue, 23 May 2023 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सिल्वर ऑक पब्लिक स्कूल में इंवेस्टेचर सेरेमनी करवाई। इसमें कक्षा तीसरी से पांचवी तक के बच्चों ने भाग लिया। इसमें स्कूल हेड ब्वाय, स्कूल हेड गर्ल, एयर हाउस, अर्थ हाउस, फायर हाउस और वाटर हाउस के कैप्टन, वाइस कैप्टन और परफेकट चुने गए। स्कूल की संस्थापिका संतोष चौधरी ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की और बच्चों को आशीर्वाद दिया। स्कूल डायरेक्टर और स्कूल प्रिंसिपल मीनू मक्कड़ ने उनका स्वागत किया। बच्चों ने अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की शपथ ली। गीतांशी हेड गर्ल और आदित को हेड ब्वाय का खिताब पहनाया। स्कूल प्रिंसिपल ने बच्चों को अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए आगे बढऩे का आशीर्वाद दिया। स्कूल डायरेक्टर ईवा मेहता ने बच्चों को मन लगाकर पढऩे और खेलने का संदेश देते हुए इस समारोह का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें