Vaccination campaign continues, 3265 people got anti-coronavirus vaccine
- फोटो : Kaithal
कैथल। कोरोना पर विजय पाने के लिए जिले में टीकाकरण अभियान जारी है। रविवार को टीकाकरण केंद्रों पर 3265 व्यक्तियों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया है। हालांकि रविवार को जिले में कोरोना का कोई नया संक्रमित मरीज नहीं मिला है। अब जिले में कोई भी कोरोना संक्रमण का एक्टिव केस नहीं है। आम जन कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की हिदायतों का निरंतर पालन करें।
यह जानकारी देते हुए डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि कैथल में अब तक 11 हजार 246 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 899 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.9 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.07 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.08 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे 9511 व्यक्तियों में से 9511 ठीक हो चुके हैं।
जिले में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले के सभी वासियों से अपील है कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है, वे स्वयं व अपने परिजनों का टीकाकरण अवश्य करवाएं। अब तक जिले में कुल 9 लाख 4 हजार 675 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है।