फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक ने सो रहे मजदूरों को कुचला, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी, पाई। (कैथल)। निर्माणाधीन इस्माइलाबाद-नारनौल राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव करोड़ा के निकट दो वाहनों को सड़क के बीचों-बीच खड़ा कर रास्ता बंद का संकेत देकर सो रहे मजदूरों को शुक्रवार तड़के अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ठेकेदार प्रदीप ने बताया कि इस्माइलाबाद-नारनौंद राष्ट्रीय राजमार्ग का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। गांव करोड़ा के निकट चल रहे काम के दौरान रात को मजदूर सड़क के बीच में दो वाहन खड़ा करके सो रहे थे। इन वाहनों को इसीलिए खड़ा किया गया था ताकि अन्य वाहन चालक यह समझ सकें कि रास्ता बंद है लेकिन शुक्रवार सुबह करीब चार बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने वहां चार मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में दो दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले दोनों मजदूर प्रवासी थे।
इनमें बठिंडा पंजाब निवासी अजीत उर्फ मस्ताना (45) और पाड़ली पट्टी सहारनपुर यूपी निवासी मोहम्मद सनाउल्लाह (22) शामिल हैं। इनके अलावा घायल मजदूरों में सीवन निवासी कर्ण सिंह और पड़ली पट्टी निवासी आरिफ शामिल हैं। इन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उधर, कंपनी के दूसरे मजदूरों को हादसे की सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। पूंडरी थाना पुलिस ने मौके पर आकर जांच की। निर्माण एजेंसी के वाहन में दोनों मृतकों को लेकर जिला सिविल अस्पताल में पहुंचे। वहीं घायलों को निजी साधन से लाया गया। मृतकों का शव पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
पूंडरी कार्यकारी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए हैं। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
गौरतलब है कि इस्माइलाबाद-नारनौल राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य पिछले तीन सालों से चला हुआ था। इसी महीने लगभग काम पूरा होने वाला था। काम पूरा करने के लिए प्रवासी मजदूर दिन रात काम पर जुटे हुए थे। यह नेशनल हाइवे कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद, रोहतक व भिवानी के निकट से गुजर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें