सीवन। गांव कच्ची पिसौल में इस बार पहली बार पंचायत का गठन हुआ है। पहली ही बार में लोगों ने सर्वसम्मति से सरपंच चुनने का फैसला लिया है।
इस बार गांव कच्ची पिसौल गांव पिसावल से अलग हो कर इस बार पहली बार पंचायत बनी है। पहली बार अस्तित्व में आई इस पंचायत में कुल 520 वोट हैं। इस बार गांव में सरपंच की सीट महिला के लिए आरक्षित है। इसके लिए शुक्रवार को लोगों की एक पंचायत हुई। इसमें गांव के लोगों ने गांव वासी सरजीत कौर को सरपंच चुनने का फैसला किया है।
सरजीत कौर एक घरेलू महिला है और घर को संभालती हैं। उनके पति अजीत सिंह खेती करते हैं। गांव वासी एवं सरपंच पुत्र ने अमनदीप सिंह ने कहा कि उनकी माता को सर्वसम्मति से सरपंच चुनने का फैसला लिया है।