कैथल। जिले में बुधवार को कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में मरीजों की संख्या 12 हो गई है। इनमें से 11 का इलाज होम आइसोलेशन और एक का इलाज हिसार के जिंदल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सिविल सर्जन अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना से अब तक जिले में 377 मौतें हो चुकी हैं। कोरोना के 184 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। जिला नागरिक अस्पताल में ही आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। हालांकि आइसोलेशन वार्ड में एक भी मरीज दाखिल नहीं है। संवाद