फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशीली गोलियां सप्लाई करने में दो काबू

Mon, 02 Feb 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नशीली गोलियों की सप्लाई के मामले में सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह एवं एएसआई गुरदान सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो सप्लायरों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव बेलड़ा, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश निवासी राहुल और हिमांशु के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि 28 नवंबर को पुलिस टीम ने गांव पहाड़पुर से चक्कू लदाना जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी कर पैदल जा रहे चक्कू लदाना निवासी रवि को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से एक पॉलीथिन में रखे पांच डिब्बों से ट्रामाडोल की 2500 गोलियां बरामद की गई थीं। इसकी थाना सीवन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी रवि ने खुलासा किया था कि उसे यह नशीली गोलियां दिवांशु उर्फ विशु ने उपलब्ध करवाई थीं। इसके बाद आरोपी दिवांशु से की गई गहन पूछताछ में सामने आया कि उसे यह गोलियां माता गेट, कैथल निवासी प्रवीन कुमार ने दी थीं, जबकि प्रवीन को यह गोलियां विभांशु उर्फ छोटू ने सप्लाई की थीं। पुलिस ने आरोपी विभांशु उर्फ छोटू को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसमें आगे खुलासा हुआ कि आरोपी हिमांशु उत्तर प्रदेश में केमिस्ट की दुकान चलाता है और राहुल उसका भाई है। राहुल द्वारा ही विभांशु उर्फ छोटू को नशीली गोलियां सप्लाई की गई थीं।
विज्ञापन


आरोपी विभांशु उर्फ छोटू को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि आरोपी राहुल और हिमांशु को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें