कैथल। जिले में दो अलग-अलग स्थानों से दो युवतियां बिना बताए घर से लापता हो गई। राजौंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने राजौंद थाना की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 मई को उसकी 25 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से चली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू करती है। इसी प्रकार से दूसरे मामले में कैथल शहर थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी ने शहर थाना की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 मई को उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी बिना बताए घर से चली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादमहिला से 55 हजार रुपये लेकर भागा
कैथल। अगौंध गांव से एक बदमाश एक महिला के हाथों से पॉलिथीन में रखे 55 हजार रुपये छीन कर भाग गया। गांव निवासी त्रिलोक सिंह ने गुहला थाना की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब उनकी पत्नी बलविंदर कौर 16 मई को दोपहर के समय गांव से जा रही थी तो एक अज्ञात उसके हाथ से पैसों से भरा पॉलिथीन छीन कर फरार हो गया। पॉलिथीन में करीब 55 हजार रुपये थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद