फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चुनाव के लिए दो ने भरा नामांकन

Fri, 27 Dec 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 20 हलका गुहला से वीरवार को दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। सबसे पहले सिख समाज सरसा पार्टी (दीदार सिंह नलवी गुट) से एडवोकेट सुखचैन सिंह ने सुबह शहर के मुख्य चौक पर लगी शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर नमन किया।
इसके बाद अपने समर्थकों के साथ रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम गुहला के पास अपना नामांकन दाखिल किया। दूसरे प्रत्याशी के तौर पर खजान सिंह गुहला ने रिटर्निंग अधिकारी के पास अपना नामांकन भरा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए प्रदेश में कुल 40 वार्ड बनाए गए है। जिला कैथल में कुल तीन वार्ड है, जिसमें वार्ड नंबर 20 गुहला, वार्ड नंबर 21 कांगथली व वार्ड नंबर 22 कैथल में आता है। वार्ड नंबर 20 गुहला में कुल 6308 मतदाता है। वहीं, वार्ड नंबर 21 कांगथली में कुल 10 हजार 782 मतदाता हैं। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए 19 जनवरी 2025 को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रधान जरनैल सिंह, सज्ज्र सिंह प्रभोत, सीवन ब्लाक प्रधान गुरचरण सिंह, गुहला हलका प्रधान हरजिंद्र सिंह, अमरीेक सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह बंटी, अवतार सिंह, हरविंद्र सिंह भाटिया, शमशेर सिंह भाटियां, होशियार सिंह, धर्मपाल सिंह व लखविंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें