कैथल में सीईटी ग्रुप डी परीक्षा में रविवार को सांयकालीन सत्र दौरान दुसेरपुर स्थित शारदा पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के मामले में पुलिस ने दो महिला सीटर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपी भिवानी में एसआई के पद पर कार्यरत है। जबकि दूसरी कुरुक्षेत्र में हवलदार है। एसपी उपासना ने बताया कि 21 व 22 अक्तूबर को सीईटी ग्रुप डी परीक्षा आयोजित की गई थी।
जिसमें 22 अक्तूबर को सांयकालीन सत्र दौरान दुसेरपुर स्थित शारदा पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र के सुपरिटेंडेंट दर्शना देवी की शिकायत अनुसार उनके केंद्र पर दो परीक्षार्थियों के बायोमेट्रिक मैच नहीं कर रहे है। दोनों परीक्षार्थी अपनी परीक्षा संबंधी पहचान नहीं दिखा सके, जो दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे थे। एक महिला आरोपी कविता रीतू की जगह परीक्षा दे रही थी। दूसरी आरोपी अमरलता जो पूजा के जगह परीक्षा दे रही थी।
आरोपियों के खिलाफ थाना गुहला में केस दर्ज करके आगामी जांच थाना गुहला पुलिस के एसआई सुभाष ने करते हुए आरोपी कविता निवासी गांव नीमवाला व अमरलता निवासी कलौदा खुर्द जिला जींद को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच दौरान सामने आया कि अमरलता बतौर पीएसआई जिला भिवानी में तैनात है व कविता बतौर सिपाही जिला कुरुक्षेत्र में तैनात है।
आरोपियों ने कबूल किया कि पुजा व रितु उनकी दोस्त है जो वे अपने दोस्त का पेपर देने पहुंची थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में भी पेश कर दिया है, जहां न्यायालय ने एक दिन का रिमांड पुलिस को दिया है। वहीं, पुलिस असली अभ्यर्थियों की भी तलाश कर रही है।