फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई वहीं दो घायल भी हो गए। उन्हें करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दो अज्ञात वाहन चालकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ढांड थाना में दी शिकायत में करनाल के सीतामाई निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। चार मई को अपने निजी कार्य के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर गांव कौल में साढ़े 10 बजे आया हुआ था। जब वह अपना काम निपटाकर वापस जाने लगा तो रास्ते में लड़के अंकित व मानसु मिले। दोनों उसके साथ घर की ओर चल दिए। मोटरसाइकिल को उसका भतीजा मानसु चला रहा था। वह उनके पीछे था। जब वे गांव कौल से साकरा की तरफ दो किलोमीटर ही चले थे तभी गलत दिशा से आए एक जेसीबी ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों भतीजे हादसे में घायल हो गए।
इस बीच जेसीबी चालक मौके से भाग गया। भतीजों को निजी साधन से वह सरकारी अस्पताल कौल लेकर पहुंचा। हालत गंभीर देख भतीजों को सरकारी अस्पताल कैथल रेफर कर दिया गया। सरकारी अस्पताल कैथल में भतीजे मानसु (21) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भतीजे अंकित को कल्पना चावला अस्पताल करनाल में रेफर किया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। मानसु बाबू अनंतराम जनता कॉलेज कौल में पढ़ता था।
विज्ञापन

दूसरे मामले में गंगानगर निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा है। उसके साथ गंगानगर से ही विनोद कुमार व रजनीकांत भी काम करते हैं। तीन मई को तीनों कंपनी से छुट्टी लेकर अपने घर राजस्थान गंगानगर जा रहे थे। वह अलग से मोटरसाइकिल पर सवार था। रजनीकांत की मोटरसाइकिल पर पीछे विनोद कुमार बैठा था। साढ़े पांच बजे शाम को कैलरम में निजी ढाबे के आगे एक ट्रैक्टर ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। दोनों उछलकर गिर पड़े। वह पीछे था। इस बीच ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। एंबुलेंस से रजनीकांत व विनोद कुमार को सरकारी अस्पताल कैथल पहुंचाया गया। वहां पर विनोद कुमार (34) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ज्यादा चोटें होने के कारण रजनीकांत को कल्पना चावला चावला अस्पताल करनाल रेफर किया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें