फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर रुपये ऐंठने वाले दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नौकरी देने के नाम पर धोखाधड़ी करके साढ़े तीन लाख रुपये से ज्यादा ऐंठने वाले दो आरोपी पुलिस ने काबू किए हैं। शनिवार को दोनों आरोपी न्यायालय में पेश किए गए। पूछताछ के लिए उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इनमें एक आरोपी गौतमबुद्धनगर और दूसरा गाजियाबाद का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस पीआरओ ने बताया कि पूंडरी निवासी वंशिका की शिकायत अनुसार उसके मोबाइल पर 29 जनवरी को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि वह नौकरी डॉट कॉम से बोल रहा है और आपके लिए वर्क फ्रॉम होम जॉब है। इस नौकरी के पंजीकरण के लिए आपको फीस देनी होगी। उन्होंने पंजीकरण फीस अज्ञात व्यक्ति के खाते में डाल दी। वंशिका ने बताया कि फिर उनके पास अलग-अलग नंबरों से 29 जनवरी से आठ फरवरी तक कई फोन आए और फीस के नाम पर कई बार उससे रुपये खाते में डलवा लिए लेकिन नौकरी नहीं मिली।
इस धोखाधड़ी पर थाना पूंडरी में उन्होेंने मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों यूपी के नवादा गौतमबुद्ध नगर निवासी धर्मेंद्र व गाजियाबाद की श्रीराम कॉलोनी निवासी अश्वनी को काबू किया। आरोपियों ने कुल तीन लाख 78 हजार 680 रुपये की धोखाधड़ी की थी। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें