दोनों आरोपी चीका क्षेत्र में हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर चोरी की वारदात और अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
कैथल के चीका क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों की पहचान पंजाब के बठिंडा जिले के माैड़ मंडी निवासी सोहन और धर्मबीर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं।
विज्ञापन
डीएसपी सुशील कुमार के अनुसार पुलिस को आरोपियों के बारे में सूचना मिलने पर घेराबंदी की गई। इस दौरान हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोनों आरोपी चीका क्षेत्र में हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर चोरी की वारदात और अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।