फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: सहारनपुर में करंट लगने से सीवन के दो कांवड़ियों की मौत, नलकूप के तार से ट्रैक्टर में आया था करंट

Tue, 30 Jul 2024 04:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

ट्रैक्टर में सवार अन्य कांवड़ियों ने बताया कि हाईवे पर पहुंचकर वह लोग रास्ता भटक गए थे। रात को दो बजे सड़क पर कोई रास्ता बताने वाला भी नहीं दिख रहा था। इसलिए चालक ने ट्रैक्टर को कच्चे रास्ते पर उतार दिया। जहां पर बिजली के तार नीचे लटके हुए थे। तार ट्रैक्टर में टकरा गए और हादसा हो गया।
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सहारनपुर में हरियाणा के कैथल के सीवन के रहने वाले दो कांवड़ियों की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों कांवड़िये ट्रैक्टर में सवार होकर वापस सीवन आ रहे थे। अचानक ट्रैक्टर में लगी लोहे की रॉड नलकूप में जाने वाले तार से टकरा गई और ट्रैक्टर में करंट आ गया।

विज्ञापन



सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची व दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय अस्पताल में भेज दिया। घटना रात को करीब दो बजे की थाना सरसावा क्षेत्र की है। रुड़की-पंचकूला नेशनल हाईवे के नीचे अहमदपुर गांव के समीप कांवड़ियों को करंट लगा। कांवड़िये ट्रैक्टर पर सवार होकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गांव लौट रहे थे। मृतकों के परिजन भी सहारनपुर पहुंच गए हैं।

हादसा सोमवार रात दो बजे हुआ। कैथल के गांव सीवन निवासी कुलदीप पुत्र शानुराम और लखन पुत्र सुरेश अपने गांव के अन्य कांवड़ियों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


जब वह रुड़की पंचकूला-नेशनल हाईवे पर सरसावा थाना क्षेत्र में अनजाने में रुड़की पंचकूला नेशनल हाईवे पर सरसावा के नजदीक अहमदपुर गांव की ओर जाते कच्चे रास्ते पर उतर गए। ट्रॉली में लगा लोहे का पाइप नलकूप पर जाते बिजली के तारों से टकरा गया। इससे ट्रॉली में करंट आ गया। ट्रॉली में बैठे लोगों को करंट का झटका लगा।

जो दो युवक ट्रॉली से बाहर जमीन पर खड़े थे अर्थिंग मिलने पर दोनों झुलस गए। जानकारी मिलने पर पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची व दोनों झुलसे कांवड़ियों को उठाकर मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें