फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में दर्दनाक हादसा: नेशनल हाईवे 152 डी पर ट्रक से टकराई कार, स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों की मौत

Fri, 13 Sep 2024 11:55 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

स्कॉर्पियो सवार युवक अपने गांव से चंडीगढ़ जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी गांव करोड़ा के पास पहुंची, तो वह सामने जा रहे एक ट्रक के पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल में नेशनल हाईवे 152 डी पर शुक्रवार को सुबह करीब 3:00 सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक सतनाली जिला महेंद्रगढ़ के रहने वाले थे। मृतकों में कृष्ण, सुदीप व परविंदर शामिल हैं। जानकारी के अनुसार तीनों युवक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर गांव से चंडीगढ़ के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन


जब वे गांव करोड़ा के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी सामने जा रहे एक ट्रक के पीछे जा टकराई। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पूंडरी पुलिस मौके पर पहुंची व मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें