फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सर छोटूराम चौक पर ट्रैफिक लाइट बंद, वाहन चालक परेशान

Mon, 29 Apr 2024 05:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नए बस स्टैंड के पास सर छोटूराम चौक पर ट्रैफिक लाइट करीब एक साल से बंद पड़ी हैं। जिससे चौक पर यातायात अव्यवस्थित रहता है और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां से रोजाना हजारों वाहनों का आवागमन होता हैं। वाहन चालकों में एक-दूसरे से पहले चौक पार करने की होड़ लगी रहती है। इसलिए जल्दबाजी में कई बार वाहन चालक सामने के वाहनों से टकरा जाते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं। इसके अलावा कई बार चौक पर जाम की स्थिति बन जाती है। शहर के लोगों ने प्रशासन से लाइटों को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर में पिहोवा चौक व सर छोटूराम चौक पर नगर परिषद ने करीब 20 लाख रुपये की लागत से ट्रैफिक लाइट लगाई थीं। ये लाइटें कुछ महीने तो ठीक चलीं, लेकिन बाद में खराब हो गईं। हालांकि इन्हें कई बार ठीक करवाया गया है, लेकिन फिर भी ये बंद हो गईं। सर छोटूराम चौक पर रोजना सैकड़ों भारी वाहन भी गुजरते हैं। नए बस स्टैंड के पास होने के कारण जींद और करनाल जाने वाली सभी बसें इसी चौक से होकर गुजरती हैं। जिससे यहां हर समय दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है।

चौक पर रहता है ऑटो चालकों का जमावड़ा

सर छोटूराम चौक पर शहर में आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का जमावड़ा रहता है। ये ऑटो चालक ट्रैफिक लाइट को पार करते ही सडक़ पर खड़े रहते हैं। जल्दबाजी में कई वाहन चालक चौक पार करते समय इनसे टकरा जाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं और ज्यादा होती हैं। कई बार जिला प्रशासन ने सडक़ सुरक्षा को लेकर बैठक में भी अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे प्रबंधों को जल्द से जल्द पुख्ता करें। चौराहों पर लगी ट्रैफिक लाइट को ठीक करवाया जाए। इसके बावजूद हालात ज्यों के त्यों हैं।
विज्ञापन


फोटो - 09

शहरवासी राकेश ने कहा कि जब लाइटें लगाई गई, उस समय लोगों को मुश्किल से ट्रैफिक लाइट पर खड़ा होने की आदत पड़ी थी, लेकिन इनके खराब होने के कारण अब फिर लोगों की यह आदत छूट गई है। इन्हें जल्द शुरू करवाया जाए।

फोटो - 10

शहरवासी कमलकांत ने कहा कि चौक-चौराहों पर ट्रैफिक लाइट होना जरूरी है। जिस प्रकार यातायात प्रभावित हो रहा है, उसको देखते हुए लाइटें ठीक की जानी चाहिए ताकि दुर्घटना होने की संभावना कम रहे। इन्हें सुचारू रूप से चलाया जाए।
विज्ञापन

वर्जन

तकनीकी खामियों के चलते टै्रफिक लाइटें बंद पड़ी हैं। जल्द ही इन कमियों को दूर किया जाएगा। लाइटों को ठीक करवाकर सुचारू रूप से चलाया जाएगा।

कुलदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें