फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए प्रताड़ित कर विवाहिता से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला क्षेत्र में एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, जेठ व सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव स्यू माजरा में विवाहित रीना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 8 अप्रैल को छोटू उर्फ गुरदेव सिंह के साथ रीति रिवाज से हुई थी। उसके पिता चांद राम गांव भागल निवासी ने अपनी हैसियत से बढ़ कर दान दहेज दिया। उसकी शादी के एक महीने बाद सास मरीया, जेठ जगदीश कम दहेज को लेकर ताने मारने लगे। इसके बाद पति छोटू उर्फ गुरदेव सिंह, जेठ व सास उसके साथ मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने विवाहिता से पैसों के लिए दबाव बनाया। इसके बाद पीड़िता 70 हजार रुपये भी मायके लेकर
आई। मामले को लेकर पंचायत भी हुई। पीड़िता पंचायती फैसले के बाद लगभग एक साल से मायके आई हुई थी। पीछे से उसके पति ने खुद शरीर पर जहरीला पदार्थ का छिड़काव कर आत्महत्या का ढोंग किया और उसने उसके मायके वालों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। इन सब बातों के बाद पंचायत में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह ससुराल आई गई। इसके बाद उसका पति उसकी न तो मायके में फोन पर बात करवाता था और न ही मायके जाने देता था। गत 30 अगस्त रात को सास मरिया ने उसके बाल पकड़ लिए और जेठ जगदीश ने उस पर लाठी से वार किया। झगड़े में पीड़िता की कोहनी व बाजू की हड्डी टूट गई। उसके बाद उसके पति छोटू उर्फ गुरदीप ने भी उसके साथ मारपीट की। 31 अगस्त को उसकी सास व गांव का अन्य युवक उसे समाना पटियाला पंजाब के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता अनुसार केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें