फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बड़सीकरी माइनर का कल टीम करेगी मौका मुआयना

Wed, 22 Feb 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। बड़सीकरी माइनर के सुदृढ़ीकरण में बरती जा रही अनियमितता पर सिंचाई विभाग ने संज्ञान लिया है। टूटी-फूटी पुरानी ईंटों के ऊपर ही कंकरीट बिछाने की खबर अमर उजाला में 12 फरवरी को प्रमुखता से छापा गया था। इसका संज्ञान लेते हुए विभाग के शीर्ष अधिकारी माइनर के किए जा रहे निर्माण की 23 फरवरी को जांच करेंगे।
विज्ञापन

कैथल सिंचाई विभाग अधीक्षक अभियंता एमआर गर्ग ने बताया कि बड़सीकरी माइनर को लेकर जो शिकायत सामने आ रही हैं उसे विभाग ने संजीदगी से लिया है। इसके तहत 23 फरवरी को वे अधिकारियों की टीम के साथ माइनर क्षेत्र का मौका मुआयना करेंगे। निर्माण योजना के लिए विभाग की तरफ से ड्राइंग व पारदर्शिता के मानदंड निर्धारित रहते हैं। लोगों का आरोप है कि माइनर कार्य में भ्रष्टाचार का खामियाजा क्षत्र के किसानों को भुगतना पड़ेगा। निर्माण कार्य के दौरान कंकरीट की लेयर धंस रही हैं उससे पानी का रिसाव लाजमी है। रिसाव के बजाय हैड से टेल तक पानी पहुंचे इसके लिए मजबूती आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें