फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: देशभक्ति के जोश से लबरेज रही तिरंगा यात्रा

Sun, 18 May 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में और आमजन में देश भक्ति व राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली। पूरे रास्ते देश भक्ति के जोश से लबरेज दिखी तिरंगा यात्रा। इस दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों के साथ देशभक्ति के गीत गूंज उठे।

यात्रा का शुभारंभ कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने किया। यात्रा गीता भवन मंदिर से शुरू होकर कमेटी चौक, शहीद स्मारक, पिहोवा चौक सहित अन्य जगहों से गुजरी और लोगों में देश भक्ति का जोश भर गई। इसमें सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों एवं आमजन ने भाग लिया।
विज्ञापन


शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सांसद नवीन जिंदल स्वयं घोड़े पर सवार होकर यात्रा की अगुवाई की। इस मौके पर सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि यह यात्रा भारतीय सेना के सम्मान में निकाली जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों ने जिस साहस, निष्ठा और अनुशासन के साथ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया वह काबिल-ए-तारीफ है। पूरे देश में सेना के पराक्रम की चर्चा है।

यह यात्रा निकाल कर सेना के पराक्रम को प्रणाम किया जा रहा है। कैथल की पावन धरा पर यह केवल एक यात्रा नहीं है, बल्कि राष्ट्र धर्म पर चलने का एक संकल्प है और इस पर चलने के लिए हम सब संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि जिन आतंकियों ने हमारी बहन बेटियों के माथे का सिंदूर उजाड़ा था, ऑपरेशन सिंदूर ने उन बहन बेटियों को न्याय दिलवाया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने भारत की दृढ़ता और क्षमता का डंका विश्व पटल पर बजाया है। इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि सेना का ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना व देश के स्वाभिमान, शौर्य और नए भारत का संकल्प है। इससे प्रत्येक हिन्दुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।
विज्ञापन


यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीला राम, भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत, नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, जिला परिषद के चेयरमैन कर्मबीर कौल,राजपाल तंवर, राव सुरेंद्र सिंह, सुरेश गर्ग नौच, आदित्य भारद्वाज, सुरेश संधु,भीम सिंह सैन, सुभाष हजवाना, कृष्ण शर्मा पिलनी, हरपाल शर्मा क्योड़क, यशपाल प्रजापति, अनिता चौधरी, अशोक भारती, अक्सरा गुप्ता, सीमा शर्मा, कुशल पाल सैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें