फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर टकराईं तीन बसें, शीशे टूटे

विज्ञापन
30-कलायत। गांव शिमला के पास दुर्घटना में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कलायत। कलायत क्षेत्र में मंगलवार कोहरे की गहरी चादर ने आम जन जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग 152 पर गांव शिमला बस अड्डा पर सुबह करीब छह बजे दो सरकारी और एक निजी बस आपस में टकरा गई। इस हादसे में तीनों बसों के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि इस गंभीर दुर्घटना के दौरान बसों में सवार यात्रियों और पुलिस जवानों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शिमला बस अड्डे पर सवारियां उतार कर एक निजी बस ज्यों ही गंतव्य के लिए आगे बढ़ी तो पीछे से आ रही हरियाणा रोडवेज की सरकारी बस उससे टकरा गई। इसके बाद उसके पीछे आ रही हरियाणा पुलिस की बस हरियाणा रोडवेज की बस से टकरा गई। हरियाणा रोडवेज की बस हिसार से चंडीगढ़ और हरियाणा पुलिस की बस जो हिसार से करनाल के लिए जा रही थी। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण प्राइवेट बस के चालक को गांव शिमला के पास कुछ नजर नहीं आया। संभावित हादसे के मद्देनजर उसने ब्रेक लगाए तो पीछे से आ रही दोनों बसें एक-एक करके आपस में टकरा गई।
सुबह से धुंध
संपूर्ण कलायत क्षेत्र सुबह से ही धुंध की चपेट में रहा। सुबह 10 बजे तक राष्ट्रीय मार्ग पर जीरो दृश्यता रही। इक्का-दुक्का वाहन मार्ग पर रेंगते नजर आए। सुरक्षित यात्रा के मद्देनजर वाहन चालक एक दूसरे के पीछे चलकर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने की जुगत में थे। कार्तिक माह में पहली बार इस कदर गहरी धुंध छाई। सुबह 10 बजे के बाद चली हवाओं से धुंध धीरे-धीरे छंटनी शुरू हुई। लेकिन फिर भी दिन भर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें