13-कैथल। कलायत में लूट के तीन आरोपी।
- फोटो : Kaithal
कैथल। पुलिस ने कलायत पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। इनमें जींद के घोहिया मांडी निवासी अजय उर्फ कालिया और पंजाब के जिला संगरुर निवासी राकेश उर्फ काकू और सोनू शामिल हैं। शनिवार को इन्हें न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया।
कलायत रेलवे रोड पर एसबीआई बैंक के पास पेट्रोल पंप है। 14 मई की रात सुबह उसके पेट्रोल पंप पर तीन नकाबपोश युवकों ने पहले बगैर नंबर की बाइक पर आकर उसके सेल्समैन दीपक व डिंपल के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी पिस्तौल दिखाकर 20 हजार रुपये नकदी छीन कर अपनी बाइक पर फरार हो गए थे। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि कलायत निवासी परमजीत विर्क की शिकायत पर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
एसपी ने बताया कि इससे पहले इन आरोपियों ने उचाना थाने के अंतर्गत एक अन्य पेट्रोल पंप पर भी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जींद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया था। तब से तीनों आरोपी जिला जेल जींद में बंद थे। एसपी ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी बरामद की गई है। वारदात में प्रयोग बाइक व शस्त्र जिला जींद पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है। शनिवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया।