फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण करके मारपीट करने के मामले में तितरम पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से वारदात में उपयोग एक एक गाड़ी व दो बाइक बरामद हुई। तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपहरण करके मारपीट करने के एक मामले की जांच करते हुए महिला पुलिस ने सुनील उर्फ शिल्लु, मंदीप उर्फ मन्नी दोनों निवासी देवबन व आकाश निवासी चंदाना गेट कैथल को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अमित निवासी जाखौली की शिकायत पर थाना तितरम में दर्ज मामले के अनुसार वह 10 अगस्त शाम को किसी काम से मेन रोड जाखौली के पास गया हुआ था। इस दौरान उक्त आरोपियों ने अन्य साथियों सहित उसको जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया गया। उसे सोंगल से माजरा कच्चे रास्ते पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी उसे छोडक़र जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस संबंध में एसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में उपयोग 1 गाड़ी व 2 बाइक बरामद की। मंगलवार को तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें