फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर से प्रकाश पर्व के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पानीपत में आयोजित श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वां प्रकाश पर्व उत्सव के लिए कैथल से हजारों की संख्या में संगत रवाना हुई। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा व विधायक लीला राम ने गुरुद्वारा नीम साहिब के बाहर से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीसी प्रदीप दहिया ने आरकेएसडी कॉलेज के बाहर से बसों को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

राज्यमंत्री कमेलश ढांडा ने अपने संदेश में कहा गुरु तेग बहादुर जी का शौर्य, उनकी गौरव गाथा और उनका समाज के प्रति निभाया गया फर्ज कण-कण में समाया हुआ है। उन्होंने धर्म, मातृभूमि और जनता की रक्षा के लिए अपना सब कुछ बलिदान किया, इसलिए उन्हें हिंद की चादर कहा जाता है। उनकी शहादत हमारे इतिहास में एक विशेष स्थान रखती है। वर्तमान युवा पीढ़ी को गुरुओं के दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए।
विधायक लीला राम ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने स्वयं के लिए नहीं, बल्कि दूसरों के अधिकारों एवं विश्वासों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। अपनी आस्था के लिए बलिदान देने वालों के उदाहरणों से तो इतिहास भरा हुआ है। गुरू तेग बहादुर जी जब अपनी शहीद यात्रा के लिए चले थे और उनके पवित्र चरण कैथल के गढ़ी नजीर में भी पड़े थे। गुरुद्वारा श्री गढ़ी नजीर साहिब आज लाखों श्रद्धालुओं के लिए विशेष धरोहर है। सीईओ जिप सुरेश राविश, तहसीलदार सुदेश मेहरा, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, संजय भारद्वाज, प्रवीण सरदाना, रामकुमार नैन, दीपेंद्र कोहली, साहब सिंह, जसविंद्र सिंह, रमेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें