विधायक लीला राम ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार ने समूचे हरियाणा प्रदेश में विकास कार्यों की झड़ी लगा रखी है।
कैथल में भी विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहेगी। बदलते परिवेश में देखा जाए तो विकास कार्यों में जिला कैथल अग्रणी जिलों में शामिल है। सीवेज व्यवस्था, पानी की निकासी के साथ-साथ सड़कों के निर्माण और विकास की समुचित व्यवस्था के दृष्टिगत बेहत्तरीन कदम उठाए जा रहे हैं। सभी को चाहिए कि वे विकास कार्यों में अपना भरपूर सहयोग दें।
विधायक लीला राम महादेव कालोनी से सिरटा रोड तक बनने वाली सड़क के शिलान्यास उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि सड़क के बनने से आसपास के लोगों को तो फायदा पहुंचेगा ही और आगे जाने वाले गांवों के लोगों के लिए भी यातायात व्यवस्था और सुगम हो जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास के कई अनुकरणीय कार्य पहले से ही चल रहे है। इस मौके पर नगर पार्षद विनोद सोनी, आशा रानी, ईओ कुलदीप मलिक, कार्यकारी अभियंता हिमांशु लाटका, विजय वर्मा, मुकेश जैन, किष्णलाल वेदप्रकाश सैणी, लाल चन्द प्रजापत, अजमेर फोजी, सुनील, जिले सिंह, डॉ मक्कड़, डॉ बत्रा, हरपाल शर्मा क्योड़क, रामकुमार नैन, भाग सिंह खनोदा, सुभाष शर्मा, साहिल राणा, राजु सैन, सरपंच रामहेर यादव, कुशलपाल सैन मौजूद रहे।