फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू गैस सिलिंडरों की नहीं है कमी, अफवाहों से बचें : वरिंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले नियंत्रक वरिंदर सिंह ने कहा कि जिले की सभी 20 गैस एजेंसियों पर घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। गैस सिलिंडरों की कमी संबंधी अफवाहों पर आमजन बिल्कुल ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि जिले में सुबह 6092 घरेलू गैस सिलिंडर उपलब्ध थे। इसी दिन 7286 नए सिलिंडर प्राप्त हुए और 5349 सिलिंडर उपभोक्ताओं को वितरित किए गए।
विज्ञापन

इसके बावजूद दिन के अंत में जिले में 8029 सिलिंडरों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध रहा जिससे आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि जिले में वर्तमान में 12,560 पीएनजी उपभोक्ता हैं, उन्हें नियमित रूप से गैस की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने उन क्षेत्रों के निवासियों से अधिक से अधिक पीएनजी कनेक्शन लेने का आग्रह किया, जहां पाइपलाइन सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि पीएनजी गैस एलपीजी की तुलना में सस्ती, सुरक्षित और उपयोग में आसान है और उपभोक्ताओं को उपयोग के बाद भुगतान करने की सुविधा भी मिलती है।

उन्होंने बताया कि नए पीएनजी कनेक्शन के लिए उपभोक्ता कस्टमर केयर नंबर 011-69020500, 011-69020400, टोल फ्री नंबर 1800111817 और कंट्रोल रूम नंबर 74283-48899 और 74283-47799 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिन क्षेत्रों में अभी पीएनजी पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है, वहां के निवासी भी कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। संबंधित क्षेत्र में पाइपलाइन शुरू होते ही उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कनेक्शन प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें