फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सरकारों में खाली पड़े पदों पर भर्ती की उम्मीद जगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नगर परिषद कैथल समेत नगर पालिका पूंडरी, कलायत, गुहला-चीका, राजौंद और सीवन में खाली पड़े पदों पर नियुक्ति की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी जिलों के डीएमसी के साथ हुई बैठक में खाली पदों की रिपोर्ट तलब की थी। इस मुद्दे सहित 14 अन्य बिंदुओं पर चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद डीएमसी कुलधीर सिंह ने वीरवार की सुबह अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

नगर परिषद या पालिकाओं में अब तक विभाग के अपने पोर्टल डब्ल्यूएमएस पर टेंडर लगते थे। वीरवार से सभी टेंडर हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल पर लगाए जाएंगे। सफाई, दमकल सहित अन्य कार्यों में किसी कर्मचारी को चोटिल होने की स्थिति में कर्मचारियों को बीमा राशि दी जाती है। इस योजना के तहत जोखिम वाले कार्यों में लगे कर्मचारियों की सूची देने को कहा गया है ताकि इसे मुख्यालय भेजा जा सके। आने वाले बजट में राज्य और केंद्र सरकार की ओर से दी जाने वाली ग्रांट को लेकर निर्देश जारी किया गया जिसमें कहा गया कि आगामी 15 मार्च से पहले-पहले सभी नगर परिषद या नगर पालिकाएं अपना बजट स्वीकृत करवाकर विभाग को भेजें। सरकार की 20 वर्ष पुरानी दुकानों को लेकर चलाई जा रही योजना की भी समीक्षा की गई।
बैठक में उन्होंने निर्देश जारी किया कि जिस सरकारी कार्यालय की ओर प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है उसकी सूची तैयार की जाए ताकि इसकी वसूली की जा सके। इसके अलावा अन्य तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। डीएमसी कुलधीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक में मिले निर्देशों के बाद कैथल जिले की सभी नगर पालिकाओं और नगर परिषद कैथल के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए समयबद्ध तरीके से रिपोर्ट करने को कहा गया है। बैठक में ईओ नगर परिषद कुलदीप सिंह, एक्सईएन हिमांशु लाटका, सचिव नगर पालिका राजौंद रविंद्र, नगर पालिका सचिव पूंडरी हरिओम, सचिव नगर पालिका चीका धर्मबीर, सचिव कलायत पवन शर्मा, सचिव सीवन नगर पालिका नरेंद्र शर्मा, लेखा अधिकारी डीएमसी मनोज कुमार, लेखा अधिकारी नगर परिषद साहब राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें