कैथल। जिले में दो अलग-अलग स्थानों से कर ट्रांसफार्मर का हजारों रुपये का सामान चुरा कर ले गए। पहले मामले में बिजली निगम पूंडरी की एसडीओ सपना रानी ने आरोप लगाया है कि 30 दिसंबर को गांव सांच के सूरत सिंह के खेतों में रखा ट्रांसफार्मर चुरा कर ले गए। ट्रांसफार्मर की कीमत 60 हजार रुपये से ज्यादा बताई गई है। दूसरे मामले में बिजली निगम राजौंद के एसडीओ ने आरोप लगाया है कि कर छह जनवरी को सौंगल गांव के किस रणधीर सिंह के खेतों से रखा ट्रांसफार्मर चुरा कर ले गए। चुराए गए ट्रांसफार्मर की कीमत 40 हजार रुपये से ज्यादा गई है। थाना राजौंद प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादटायर चोरी में तीन आरोपी गिरफ्तार
कैथल। स्विफ्ट गाड़ी के टायर चोरी करने के मामले में तीन आरोपी काबू किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार वीरवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चौकी महमूदपुर पुलिस के एचसी वेदपाल की टीम ने मामले की जांच करते हुए गढ़ी नजीर निवासी आरोपी संदीप, जीवन व संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव गढी नजीर निवासी गुरनाम की शिकायत के अनुसार तीन जनवरी को अज्ञात चोर गढ़ी साहब गुरुद्वारा से उसकी गाड़ी के टायर चोरी कर ले गए। इस बारे में थाना गुहला में केस दर्ज कराया गया था। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा टायर बरामद कर लिए गए। संवाद