फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कट्टा सहित आरोपी काबू, भेजा जेल

Fri, 10 Jan 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सीआईए-वन पुलिस ने कट्टे सहित आरोपी को काबू किया है। उसे न्यायालय के आदेशानुसार वीरवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीआईए-वन प्रभारी एसआई पारस कुमार की अगुवाई में एएसआई गुरदान सिंह, एएसआई बिजेंद्र सिंह व एचसी बलिंद्र सिंह की टीम सायंकालीन गश्त के दौरान बात्ता से कैलरम रोड पर मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिली कि कैलरम गांव निवासी विरेंद्र उर्फ बुगला इस समय गांव कैलरम रोड पर पुलिया के पास किसी के इंतजार में खड़ा है। उसके पास अवैध असलहा है। दबिश देकर उसे काबू किया जा सकता है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी का परिचय देते हुए बात्ता से कैलरम रोड से संदिग्ध विरेंद्र को काबू कर लिया। तलाशी दौरान आरोपी की जेब से कट्टा बरामद हुआ। एचसी जसबीर सिंह ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना कलायत में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संवादप्लॉट खरीद में धोखाधड़ी पर केस
विज्ञापन

कैथल। सिविल लाइन कैथल पुलिस ने प्लॉट की खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी करने के रूप में एक केस दर्ज किया है। इस संबंध में चिरंजीव कॉलोनी कैथल निवासी सोनिया दहिया ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसने पंतनगर कैथल में संजय कुमार सैनी, राम मेहर, सुमन, सुनील, सोनिया, सावित्री, संजय भूरिया और ऋषि राज राणा से एक प्लॉट खरीदा था। आरोप है कि आरोपियों ने मिलीभगत करते हुए उपरोक्त प्लॉट को किसी अन्य को धोखाधड़ी से बेच दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें