कैथल। जिलेभर में शनिवार को सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहे जिससे मौसम खुशनुमा रहा। दोपहर बाद धूप खिली जिससे गर्मी का अहसास हुआ। शनिवार को जिले में कहीं भी बारिश नहीं हुई। सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे व शनिवार को हवाएं नहीं जिससे गर्मी व उमस ने लोगों को सताया।
दोपहर में अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 32.1 व न्यूनतम तापमान बिना किसी परिवर्तन के 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 84 फीसदी व हवा छह किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। मौसम वैज्ञानिक धूप का असर हल्का रहेगा और अधिकांश समय बादल छाए रहेंगे। अभी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है। इसलिए अगले एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव की संभावना बनी रह सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि कमजोर पड़ा मानसून अब दोबारा सक्रिय हो रहा है। अधिकतम तापमान अगले तीन दिनों तक 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। संवाद