फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछलियों के मरने से दुर्गंधयुक्त हुआ पवित्र कपिल मुनि तीर्थ का जल

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत के पवित्र श्री कपिल मुनि सरोवर में मछलियों के मरने से पूरा वातावरण और सरोवर का जल दुर्गंधयुक्त हो गया है। पिछले चार दिनों से सरोवर में मछलियों का मरना जारी है। सरोवर में मरी मछलियों की दुर्गंध से आसपास के रिहायशी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के अलावा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नरेश वर्मा, सोनू व अशोक ने कहा कि पिछले करीब छह माह से सरोवर में ताजा पानी नहीं भरा गया है। सरोवर का पानी गंदा और जलस्तर करीब तीन फीट कम हो गया है। सरोवर से पानी की निकासी का कोई प्रबंध न होने के कारण पानी गंदा होकर सड़ रहा है। नगर के लोगों का कहना है कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने बरसों पूर्व इस पवित्र तीर्थ का जीर्णोद्धार किया था। उसके बाद इस तीर्थ की देखभाल नहीं हुई। तीर्थ के चारों और बनाई गई दीवारों पर पीपल के पौधे पनप गए हैं जिससे सरोवर की चारदीवारी कभी भी गिर सकती है। नगरवासियों ने मांग की है कि सरोवर के गंदे जल की निकासी कराई जाए और शुद्ध जल का भराव किया जाए। मंदिर के पुजारी श्याम लाल गौतम का कहना है कि पवित्र तीर्थ सभी का है व इसे साफ सुथरा रखना सबकी जिम्मेदारी है। बहुत ध्यान रखने के बावजूद लोग इस सरोवर के जल में गंदगी व अवशेष प्रवाहित कर जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि तीर्थ को साफ-सुथरा रखने में मंदिर प्रबंधन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें