फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होता रहा इंतजार, नहीं पहुंचा दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल/गुहला-चीका/राजौंद। नगर परिषद कैथल के साथ नगर पालिका चीका और राजौंद में सोमवार को पहला दिन नामांकन पत्र जमा करने के लिहाज से ‘शून्य’ साबित हुआ। हालांकि तीनों जगहों पर दिनभर प्रत्याशी व उनके परिजन अथवा समर्थक एनओसी व अन्य कागजात पूरे करने के लिए दौड़-धूप करते नजर आए। कैथल नगर परिषद कार्यालय में चेयरमैन कार्यालय को चुनाव कार्यालय बनाया गया है। यहां एसडीएम ब्रह्मपाल ने दोपहर तीन बजे तक इंतजार किया पर कोई भी पर्चा भरने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने कहा कि नगर परिषद कैथल, नगर पालिका चीका व राजौंद में प्रधान व पार्षदों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई लेकिन किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। उम्मीवार चार जून सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। दो जून को अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच छह जून को 11:30 बजे होगी। सात जून को 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सात जून को चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दोपहर तीन बजे अलॉट किए जाएंगे। उम्मीदवारों की सूची भी सात जून 2022 को प्रकाशित की जाएगी तथा सात जून को ही मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित होगी। डीसी ने बताया कि 19 जून को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा और 22 जून को मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे शुरू होगा।
विज्ञापन

राजौंद में नहीं आया कोई नामांकन
राजौंद। नगर पालिका राजौंद चुनाव के अध्यक्ष पद और सभी 13 वार्डों के सदस्य पद के लिए पहले दिन किसी भी व्यक्ति ने पर्चा नहीं भरा। एसडीएम कलायत सुशील कुमार ने बताया कि सोमवार को नामांकन पत्र के पहले दिन सन्नाटा पसरा रहा। उन्होंने बताया कि 30 मई से चार जून तक सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
चीका में नामांकन प्रक्रिया शुरू
गुहला-चीका। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम गुहला नवीन कुमार ने बताया कि चीका नगर पालिका के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया एसडीएम कार्यालय में सोमवार से प्रारंभ हो गई। सोमवार को पहले दिन किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। चीका नगरपालिका क्षेत्र में 17 वार्ड हैं। चीका के अध्यक्ष और सभी 17 वार्डो के सदस्य पद के चुनाव 19 जून को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें