फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाला लाजपतराय शॉपिंग कॉम्पलेक्स के बाहर बनाई गई सीढिय़ां तोड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पिहोवा चौक के निकट स्थित लाला लाजपतराय शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में सड़क किनारे की साइड वाली दुकानों के दुकानदारों द्वारा बनाई गई सीढ़ियों को नगर परिषद टीम ने बुधवार को न्यायालय के आदेश पर तुड़वा दिया। इस कार्रवाई का किसी ने विरोध नहीं किया।
विज्ञापन

विदित हो कि पिहोवा चौक के निकट लाला लाजपतराय शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया गया था। इसमें प्रवेश के लिए केवल एक द्वार था लेकिन सड़क के किनारे की दुकानों के दुकानदारों ने सड़क की ओर दरवाजे खोल लिए और सीढ़ियां लगा दीं। पूर्व में इस संबंध में नगर परिषद की ओर से प्रस्ताव भी पारित किया गया था। इसमें इन दुकानदारों से कुछ फीस लेकर यह अनुमति दी गई थी। इसके बाद नगर परिषद ने बाहर की ओर दरवाजा खोलने पर रोक लगा दी गई थी। इसके विरोध में मामला न्यायालय में चला गया था। न्यायालय ने बाहर की बगल की सीढ़ियां बनाने को अवैध करार दिया। नगर परिषद सचिव मोहन लाल ने बताया कि बाहर सीढ़ियां बनाने और दरवाजे खोलने से अंदर के दुकानदारों का काम प्रभावित हुआ। इसके कारण कई दुकानदार अंदर की दुकानें छोड़ गए। इसी कारण न्यायालय में यह बात रखी गई। न्यायालय के आदेश पर बाहर बनाई गई सीढ़ियों को तोड़ दिया गया है। जो दरवाजे बनाए गए हैं, उनके बाहर स्थायी तौर पर ग्रिल लगाई जाएंगी ताकि अंदर की दुकानों के दुकानदारों को परेशानी न हो। इस टीम में जेई प्रदीप यादव, क्लर्क पवन कुमार, सफाई निरीक्षक प्रदीप कुमार व अन्य कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें